मुख्य समाचारराज्यों से

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, एम्स में अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली

स्टेंडअप कॉमेडियन के रूप में शोहरत पाने वाले राजू श्रीवास्तव को बुधवार को जिम में वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें तुरंत ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। तभी से प्रशंसक राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और उनकी सेहत के बारे में जानने को बेचौन हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव को एम्स की कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती करवाया गया और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी भी की गई, जिसमें उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज मिला है। डॉक्टर का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत फिलहाल बेहद नाजुक है और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। खबरों के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में बड़ा अपडेट आया है। उन्हें जो ट्रीटमेंट दी जा रही है, उसमें वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं।
राजू श्रीवास्तव एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक्टर और नेता भी हैं। 1988 में छोटे-मोटे किरदारों से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले राजू श्रीवास्तव, सलमान खान की फिल्म श्मैंने प्यार कियाश् में नजर आए थे। बाद में उन्होंने कुछ और फिल्में कीं और फिर कॉमेडी में एंट्री कर गए। राजू श्रीवास्तव कई को टीवी शोज से पहचान मिली। वह श्बिग बॉस 3श् और श्नच बलिएश् जैसे शोज में भी नजर आए। राजू श्रीवास्तव ने बाद में राजनीति में एंट्री की और 2014 में भाजपा से जुड़ गए। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1993 में लखनऊ की रहने वाली शिखा से शादी की थी। उनका एक बेटा और एक बेटी हैं।