गुरुकुल कांगड़ी विवि को प्राइवेट नहीं होने देंगे
हरिद्वार। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने यूनियन कार्यालय में बैठक को संबोधित कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि को किसी भी कीमत पर प्राइवेट विश्वविद्यालय नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्य प्रतिनिधि सभा, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पदाधिकारी विश्वविद्यालय को प्राइवेट कर कर्मचारियों के भविष्य को चौपट करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन इस लड़ाई को लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं।
