ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला
रुडक़ी
क्षेत्र के गांव सिरचन्दी निवासी ग्रामीण पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसको परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार रात सिरचन्दी गांव निवासी मांगेराम (40) रोज की तरह अपने घर के आंगन में सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिल पाई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
