भाजपा लक्सर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की हुई बैठक
रुडक़ी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी के उम्मीदवार व कार्यकर्ता सरकार के कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। रविवार का भाजपा के लक्सर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक सुल्तानपुर के एक स्कूल में हुई। प्रदेश महामंत्री व हरिद्वार के प्रभारी कुलदीप कमार ने विधायक संजय गुप्ता के साथ दीप जलाकर बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की शक्ति है। इसी ताकत के साथ भाजपा प्रदेश व केंद्र सरकार के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में उतरेगी। विधायक संजय गुप्ता ने फ्री वैक्सीनेशन के साथ ही वात्सल्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ी है। शुरू कर दी है। स्वरोजगार के जरिए बेरोजगारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष चौधरी राज सिंह ने की। संचालन नेपाल सिंह व पवन चौहान ने किया। बैठक में डॉ. अजय गुप्ता, मंजीत कौर, विजय नीटी, रोहताश सैनी, धीर सिंह, ईश्वरचंद सैनी, सुनील चौहान, लव शर्मा, सुनील सैनी, अजय कश्यप, विनोद अग्रवाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
