गाजे-बाजे के साथ निकाली गई अस्थि कलश यात्रा
क्रासर- प्रयागराज में विसर्जित किया जाएंगा अस्थि कलश
क्रासर- अस्थि कलश यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
सीतापुर,
क्षेत्र के जाने माने ज्योतिषीय एवं कर्मकांड के प्रकाण्ड विद्वान 94 वर्षीय सदैव हसमुख रहने वाले पंडित सती प्रसाद जी का विगत 15 जून को अपने पैतृक स्थान रामकोट में देहावसान हो गया था। पुत्र एवं परिजनों के द्वारा 20 जून सोमवार को रामकोट कस्बे के हनुमान मंदिर से कस्बे के समापन के अंतिम छोर तक गाजे.बाजे के साथ धूमधाम से अस्थि कलश यात्रा प्रारंभ की गई। यह अस्थि कलश यात्रा रामकोट से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। रामकोट चैराहे पर व जगह.जगह लोगों ने अपने प्रिय को श्रद्धांजलि देने के लिए लालायित रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों की तादाद में लोग अपने प्रिय साथी के अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामकोट रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जैतिखेड़ा सिमरन सिंह, ज्योतिषाचार्य आलोक शुक्ला, डॉ देवी सहाय तिवारी, रामनरेश, राजेश कुमार, रोमेश वर्मा, अभिषेक, डॉ सतगुरु, लवलेश प्रधान, बीडीसी देव शंकर, बीडीसी राजेश यादव, मुकेश मिश्रा, उमेश गुप्ता, उमाकांत शुक्ला, देवेश कुमार, कृष्ण किशोर मिश्र, विनीत, राजेश, राजीव शुक्ल, संतलाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, संकटा प्रसाद, सर्वेंद शुक्ल, जीतेंद्र राव, रामदुलारे बाजपेई, रामदेव, नीरज कुमार गुप्ता, ललित कुमार मिश्रा व सैकड़ों ग्रामीणों के साथ रामकोट पत्रकार रियासत अली सिद्दीकी, संतोष कुमार राव, तार बाबू, राहुल मिश्रा, महेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव शुक्ला, बनवारी लाल आदि उपस्थित रहे।
