गुडम्बा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लखनऊ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें एकांत में स्थित मकानों में छिपाता था और फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर औने-पौने दामों में बेच दिया करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है, जिन पर कूटरचित नंबर प्लेटें लगी हुई थीं।गिरफ्तारी की यह कार्रवाई 17 और 18 अप्रैल की रात पुलिस उपायुक्त, उत्तरी के निर्देशन में गठित गुडम्बा थाना पुलिस की टीम ने की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक पंचायतपुरवा गांव में एक बंद मकान में चोरी के वाहनों के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के बाहर खड़े दो वाहनों को संदिग्ध पाया गया। मकान के भीतर दबिश देने पर पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिनव कुमार वर्मा उर्फ शोभित वर्मा, आदित्य कनौजिया उर्फ आजाद उर्फ भोले, आयुष यादव, शिव कनौजिया और समर कनौजिया उर्फ विशाल के रूप में हुई है। इनमें से तीन अभियुक्त लान्ड्री का कार्य करते हैं, जबकि दो बेरोजगार हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ के लिए वाहनों की चोरी करते हैं और बिक्री से पहले उन पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाते हैं। बरामद की गई सुपर स्प्लेंडर पर लगी नंबर प्लेट क्क 32 त्र्य 1592 फर्जी पाई गई, जबकि वाहन का वास्तविक पंजीकरण क्क 32 रु्य 2189 था। यह वाहन 17 अप्रैल को मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर दर्ज मामले से जुड़ा हुआ है। वहीं, बरामद होंडा एक्टिवा की वास्तविक नंबर प्लेट क्क 32 रु्य 9783 थी, जो वर्ष 2021 में थाना सरोजनीनगर क्षेत्र से चोरी हुई थी।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गुडम्बा में भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 317(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें समय करीब 2:45 बजे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना गुडम्बा के प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्र, त्रिविक्रम सिंह, अभिषेक कुमार सिंह और अतीश कुमार सिंह सहित अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लखनऊ में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
