खिर्सू में हुआ आंचल अमृत योजना का शुभारंभ
श्रीनगर गढ़वाल
राजकीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज खिर्सू में आंचल अमृत योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में बच्चों के अंदर कुपोषण रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ अब कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्रों को आंचल अमृत योजना के अंतर्गत दूध उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर दिया गया है। इसके तहत सप्ताह के एक दिन यानि सोमवार या कोई भी कार्य दिवस पर प्राथमिक में 100 मिलीलीटर व उच्च प्राथमिक में 150 मिलीलीटर दूध प्रत्येक छात्र को उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी खिर्सू प्रेम लाल भारती, सुबोध नेगी, विनोद बड़थ्वाल, उमा, संगीता रावत, सुशील डंडरियाल, अनिल काला, मंयक राणा, राजेंद्र सिंह नेगी, संकुल समन्वयक खिर्सू महेश गिरि उपस्थित रहे।
