चोरी की बाइक संग एक युवक गिरफ्तार
रुडक़ी। खानपुर के गोवर्धनपुर निवासी वकील अहमद शेखपुरी गांव में आया था। उसने बाइक अपने एक परिचित की खाली दुकान में खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। वकील की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। विवेचक एसआई उमेश नेगी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मतलूबपुरा जैनपुर निवासी शाकिब पुत्र अनवार से चोरी की बाइक बरामद हो गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
