सीएम धामी के सफल कार्यकाल की कामना को पौधरोपण किया
रुडकी। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रुडक़ी में गंगोत्री पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में युवा मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की गई। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही हमें इनकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अहम अंग हैं और हमें पर्यावरण को बचाने तथा शुद्ध वातावरण बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा पार्कों के निर्माण के साथ ही पूरे निगम क्षेत्र को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण के कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है ताकि नगर का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ हो सके।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि आज हमें पेड़ पौधों के महत्व को समझना होगा। जब तक हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे, तब तक वातावरण को दूषित होने से नहीं बचाया जा सकता। पौधरोपण के दौरान एक पौधा मुख्यमंत्री के नाम भी समर्पित किया गया, जो विकास का सूचक होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, बृजमोहन सैनी, संजय त्यागी, जेपी शर्मा, हरीश शर्मा, सुशील त्यागी, शोभित गौतम, प्रतिभा चौहान, ममता राणा, अनिता जोशी, राजन गोयल, हर्षित गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, रतन अग्रवाल, राजीव चौधरी, सतबीर सिंह, बीएल अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, नितिन गौतम, सुनोद चौहान आदि मौजूद रहे।
