उत्तराखण्ड

दमकल विभाग ने किया स्कूलों में फायर निरीक्षण

बागेश्वर। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग ने विभिन्न स्कूलों में फायर निरीक्षण किया। दमकल अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में कर्मचारी जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार व पॉलीटैक्निक कॉलेज गरुड़ में पहुंचे। यहां अग्निशमन को लेकर मॉकड्रिल किया तथा डेमोस्टेशन किया। इस दौरान फायर टीम ने वहां के कर्मचारियों को आग बुझाने के तरीकों के बारे में बताया। फायर उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही कृत्रिम आग लगाकर फायर एक्सटिंग्यूसर तथा मिनी हाई प्रेशर से पम्पिंग कर कूलिंग मैथड से आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया।