उत्तर प्रदेश

कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई चुनाव को लेकर रणनीति

मेरठ ।

बुधवार को कांग्रेस के बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही सभी से एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम करने की अपील की।शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा का बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा किशनी आदित्य शर्मा राकेश मिश्रा सलीम शाह प्रकाशवती नगमा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।