दो दरोगा तथा चार फैक्ट्री कर्मचारी कोरोना संक्रमित
रुड़की। भगवानपुर थाने के दो उप निरीक्षकों तथा चार फैक्ट्री कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। थाने में तैनात दो उपनिरीक्षकों तथा फैक्ट्रियों में कार्यरत चार लोगों के संक्रमित पाए जाने पर टीम ने उन्हें होम आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि संक्रमित आए लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की जानकारी दी गई है।
