उत्तराखण्डमुख्य समाचार

जहर खाने से महिला की मौत

रुड़की

एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटक लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई है। महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।