उत्तराखण्ड

मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान

रुड़की

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मिशन 2024 के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि वह विपक्ष के दुष्प्रचार को रोकने के लिए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखें। लिब्बरहेड़ी में भाजपा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद निशंक ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार स्थापित हुई है तब से भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगी है। किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार सरकार में सामने नहीं आया है। उनका कहना था कि जनता को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल नीति अपनाई गई। सब्सिडी का पैसा सीधे जनता के खाते में पहुंचने का कार्य किया गया।