युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की। फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बालेकी युसुफपुर निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उनके समाज के खिलाफ भी अभद्र बात लिखी गई। इससे समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। पुलिस ने नामजद अनन्त कुमार निवासी भगतनपुर, लक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि जांच की जा रही है।
