मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को चलाया अभियान
रुड़की। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने बिना मास्क वाले लोगों के चालन किए। 16 दिसंबर को यमन नागरिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के दौरे पर आया था। यमन नागरिक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आयी थी। जिमोन सिक्वेंसिंग में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई। मरीज मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती है। भगवानपुर पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। कस्बे व आसपास के क्षेत्र में एनाउंसमेंट कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने को कहा गया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे 50 लोगों के चालान भी किए गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाए जाने की अपील की गई।
