एनसीसी कैडेट विजय का आरडीसी के लिए चयन
अल्मोड़ा। स्थानीय जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट विजय भट्ट (सीनियर अंडर ऑफिसर) का (आरडीसी) वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन हुआ है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष दिल्ली के परेड ग्राउंड में एक से 29 जनवरी तक एनुअल रिपब्लिक डे कैंप यानि वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके लिए देश समस्त राज्यों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स का चयन किया जाता है। यहां से विजय भट्ट का इसके लिए चयन हुआ है। जागेश्वर निवासी विजय बीए चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। उनके पिता भोला दत्त एएसआई में सीए के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता लीला भट्ट गृहिणी हैं। विजय के आरडीसी में चयन पर कॉलेज के प्राचार्य डा. पुष्पेश पांडे सहित प्राध्यापकों ने प्रसन्नता जताई है।
