उत्तराखण्ड

कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

नई टिहरी। एनएचएम कर्मियों के आंदोलन को सोमवार को कांग्रेसियों में जिलाध्यक्ष राकेश, प्रतापनगर प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, मुशर्रफ अली, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल ने मौके पर जाकर समर्थन दिया और एनएचएम कर्मियों के साथ खड़े रहने की बात कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा और ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि एनएचएम कर्मियों ने कोविड काल में बेहतर काम जान की परवाह किये बगैर किया। उनकी दो सूत्रीय मांग जायज है। इसलिए सरकार को उनकी मांगों का मानना चाहिए। उन्होंने एनएचएम कर्मियों की मांगों को समर्थन देते हुये कहा कि उनकी लड़ाई में वे साथ में हमेशा खड़े हैं।