स्यूल मंगल दल को विधायक डा नेगी ने दिये बर्तन
नई टिहरी। क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह नेगी ने चम्बा ब्लॉक के ग्राम स्यूल में महिला मंगल दल को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तनों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कि गांव में सहभागिता व भाईचारा बढ़ाने के लिए इस तरह के संसाधन जरूरी हैं।
विधायक डा नेगी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुये कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का पूरा फोकस ग्रामीण विकास पर है। गांव को विकास की इकाई बनाया गया है। डब्बल इंजन की सरकार ने सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से मजबूत करने का काम किया है। कहा कि स्यूल गांव की पेयजल योजना के लिए 31 लाख स्वीकृत किये गये हैं। गांव में विधायक निधि से मंदिर निर्माण के साथ ही दो-दो पानी का टैंक निर्मित किये गये हैं, साथ ही एक हैंड पम्प भी लगाया गया है। गांव की व्यवस्था मजबूत करने के लिए सोलर लाईटें भी पर्याप्त मात्रा में लगाई गई हैं। शहीद चतर सिंह चौहान को अर्पित स्मृति द्वार का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष जगतम्बा बेलवाल, धर्म सिंह रावत, ललित सुयाल, विक्रम राणा, बुद्धि सिंह पुण्डीर, दारा चौहान, लक्ष्मी डोभाल, गजेंद्र चौहान, कुलदीप गुसाईं, वचन सिंह गुसाईं, सरोजनी देवी, जुपला देवी, रोशनी देवी, विमला देवी, विनोद गुसाईं, खेम सिंह, पदम सिंह गुसाई आदि मौजूद रहे।
