उत्तराखण्डमुख्य समाचार

राम मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा  

पिथौरागढ़

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देवी मंदिर भट्टीगांव से हरु सैम मंदिर कफलकोट तक ढोल नगाड़े के साथ महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने तक भागीदारी की। विनोद पंत व अन्य पुजारियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
बच्चों ने धारण किए राम सीता के वेश
पिथौरागढ़।  अयोध्या में राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के घंटाकरण शिव मंदिर में बच्चे राम,सीता,लक्ष्मण व हनुमान का वेश धारण कर मंदिर पहुंचे। जहां उनकी पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारी आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि इस पावन अवसर पर महिलाएं सायंकाल में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।