गोकशी कर रहा एक पकड़ा, दो हुए फरार
रुड़की। मुखबिर की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड के एसआई शरद सिंह, सिपाही राकेश, योगेश, राजेंद्र, प्रवीण खत्री, कोतवाली की चेतक पुलिस के सिपाही सुरेंद शर्मा तथा होमगार्ड मदनपाल के साथ मुखबिर की सूचना पर लक्सर में रणसूरा से जौरासी वाले रास्ते पर बंधे के पास खेतों में छापेमारी की। छापे के दौरान टीम को वहां गोकशी होती मिली। पुलिस का आया देख गोकशी कर रहे आजाद पुत्र सईद निवासी रणसूरा (लक्सर) व नफीस पुत्र तीतर निवासी मरगूबपुर (बहादराबाद) फरार हो गए, जबकि उनके साथी साजिद पुत्र मुस्तकीम निवासी रणसूरा को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर मौके से लगभग दो कुंतल प्रतिबंधित मांस के अलावा गोकशी के काम आने वाले उपकरण भी बरामद हुए। इसके बाद टीम ने लंढौरा से पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया और फिर उसे वहीं जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बाकी दोनों की तलाश की जा रही है।
