उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एनसीसी कैडेट्स को दी शस्त्रों की जानकारी

रुड़की

चौधरी भारत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीसी में भर्ती होने वाले नए कैडेट्स को परेड के दौरान शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गईं। साथ ही ड्रिल एनसीसी के उद्देश्य और अनुशासन के बारे में बताया गया। 84वीं वाहिनी से आए सूबेदार लखपत सिंह ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स की कक्षा चलाकर मैदान पर अभ्यास कराया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने नई भर्ती के कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन को अपने जीवन में लाना है। यही एनसीसी का उद्देश्य है।