उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शांतिपुरी में धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

रुद्रपुर। सोमवार को शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन समेत आसपास के सभी स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी। पंचायत भवन शांतिपुरी नंबर दो में आशा और आंगनबाड़ी वर्करों के साथ प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदर्श विद्यालय राजकीय इण्टर कालेज शांतिपुरी में प्रधानाचार्य एनबी चंद, सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल शांतिपुरी सत्संग आश्रम में प्रबंधक प्रमोद वर्मा, ग्रेट मदर टेरेसा स्कूल में प्रबंधक गणेश चंद, गांधी स्मारक निधि उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित दिग्विजय सिंह खाती, हीरावती माध्वानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य राजेश शर्मा व राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी में प्रधानाध्यापिका बृजेश गुप्ता ने विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की।