राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री को किया नमन
रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक में प्रमुख कमलजीत कौर, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां एसएसआई हरविंदर कुमार, एलआइयू इंचार्ज भास्कर बडोला आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, भाजा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, आदेश चौहान, जीएस बेदी, राजू नागदली, अमित रस्तोगी, अरविंद चौरसिया, नवीन भट्ट, सतीश उपाध्याय मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता और पूर्व पीएम शास्त्री की जयंती मनाई। यहां नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, करन जंग, हरपाल सिंह, वसीम मियां मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर व राइंका के अलावा नगर के जयपुरिया स्कूल, किडजी, जीएस कान्वेंट, एसआरएम स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, मोहिंदर सिंह मेमोरियल स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय में भी जयंती मनाई गई।
