उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

श्यामसिंह राणा बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

 

विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राइंका बरोटीवाल में शनिवार को अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित गयी। जिसमें विद्यालय के शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, विद्यालय वातावरण, सरकारी संचालित योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में चर्चा कर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रघुराज सिंह ने अभिभावकों को संबोंधित करते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कमियों और अच्छाईयों को दिल खोलकर गोष्ठी में रखा जाये। साथ ही उन्होंने सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी सभी अभिभावकों के सामने रखी। इसके बाद विद्यालय की अर्थशास्त्र प्रवक्ता रश्मि नेगी ने अभिभावकों से बच्चों की अनुपस्थित के विषय में जागरुक रहने को कहा। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. कुलवंत ने बोर्ड परीक्षार्थियों को अनुशासित रहकर पठन-पाठन करने पर जोर दिया। तत्पश्चात अभिभाव संघ की नवीन कार्यकारिणी हेतु चर्चा की गई, जिसमें श्याम सिंह राणा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिनका सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। लक्ष्मी गिरि को कोषाध्यक्ष, अभिषेक दीक्षित सचिव, जिनका सभी सदस्यों ने तालियों के साथ समर्थन किया