उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

वाणिज्य विभाग ने निबंध प्रतियोगिता आयोजित की

 

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार को वाणिज्य विभाग के अंतर्गत गांधी जायंती के साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य विभाग की विभाग प्रभारी पूजा राठौर एवं सहायक आचार्य डॉक्टर पायल अरोड़ा के द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉक्टर माधुरी रावत एवं डॉ सीमा पुंडीर, अंग्रेजी विभाग से उपस्थित रहे । निबंध प्रतियोगिता का विषय महात्मा गांधी नई सहस्त्राब्दि में प्रबंधन गुरु के रूप में रखा गया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कनुप्रिया रहीं,जबकि द्वितीय स्थान रुचिका तोमर एवं तृतीय स्थान पर प्राची सोनी रही। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले व प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीआर सेमवाल के द्वारा पुस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को संबोंधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षणेतर क्रियाकलापों में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में निरंतर प्रतिभाग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो उनके भविष्य में काम आयेगा। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।