उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बीमारियों के प्रति किया जागरूक

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढंडेरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉक्टरों ने लोगों को डेंगू और वायरल बुखार से बचने के उपाय बताए। डॉक्टर अमित डबरा ने कहा कि अपने घरों में कूलर, गमलों तथा बर्तनों में पानी जमा नहीं होने दें। अगर बुखार तथा खांसी आदि की शिकायत हो तो डॉक्टर से संपर्क कर उचित उपचार लें। उन्होंने लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट टीएस बागरी ने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य की जननी है। इसलिए सभी को अपने घर तथा आसपास स्वच्छता अपनानी चाहिए। शिविर में भावना हैरिसन, सतीश नेगी आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।