उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कोल्हूओं में 330 रुपये प्रति कुंतल बिक रहा गन्ना

रुड़की। क्षेत्र में स्थित गन्ना कोल्हूओं में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। पेराई के शुरुआती दौर में गन्ना 310 से लेकर 330 रुपये प्रति कुंतल तक बिक रहा है।
गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से मजदूरों के चेहरे भी खुशी से खिले हुए है। क्षेत्र में गन्ना पेराई के लिए लगभग तीन दर्जन गन्ना कोल्हू प्रतिवर्ष संचालित होते हैं। हर गन्ना कोल्हू में लगभग 20 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिलता है। इसके साथ ही किसान भी अपना गन्ना नगद बेचकर सीधा लाभ लेते हैं। किसान राजपाल, सुलेमान, राजवीर, सुमित कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, शाह आलम आदि का कहना है कि इस समय गन्ना कोल्हू में गन्ने का दाम 310 से लेकर 330 रुपये प्रति कुंतल तक है, जो लागत को देखते हुए काफी कम है। दूसरी ओर गन्ना कोल्हू संचालकों का कहना है कि इस समय गन्ने से गुड़ की मात्रा काफी कम निकल रही है, जिसके चलते अभी दाम कम है।