स्वास्थ्य शिविर में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि
रुड़की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक ममता राकेश ने सभी जरुरतमंदों को समुचित इलाज दिलाने की बात कही। सामुदायिक केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक अभिमन्यु के निर्देशन में लगाए गए शिविर में 204 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अंतर्गत 74 लोगों के खून के सैंपल लिए गए। इनमें से प्रारंभिक जांच में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि भी हुई। डा. अभिमन्यु ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को डेंगू बुखार के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है।
