हिन्दी दिवस पर स्वाति को सीएम करेंगे पुरस्कृत
रुड़की। ग्राम मानकपुर आदमपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति परमार को गत वर्ष हाईस्कूल में हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर हिन्दी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा देहरादून में पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य विराज सैनी ने बताया कि हाई स्कूल की छात्रा स्वाति परमार द्वारा गत वर्ष हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हिन्दी दिवस पर देहरादून में छात्रा को सम्मानित करेंगे। इस आशय का पत्र उपनिदेशक जसविंदर कौर की ओर से स्कूल में प्राप्त हुआ है।
