उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

आपदा का मुआवजा बांटने में धांधली: शहजाद

रुड़की। बहुजन समाज पार्टी से लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने के नाम पर प्रशासन की ओर से सुस्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा को कई सरकारी अधिकारी अवसर के रूप में ले रहे हैं और उनके लिए यह भ्रष्टाचार का बड़ा माध्यम बन गया है। रुड़की स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए विधायक मोहम्मद शहजाद ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान आपदा से हुआ लेकिन, आपदा का सर्वे करने के नाम पर अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। लेखपाल गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जा रहे बल्कि अपने चहेतों की बैठक में बैठकर मनचाही रिपोर्ट बना रहे हैं। इस कारण ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं कि ज्यादा नुकसान वाले को कम और कम नुकसान वाले को ज्यादा मुआवजे का चेक प्रदान किए जा रहा हैं।