उत्तराखण्डमुख्य समाचार

प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। सोमवार तड़के नगला खुर्द गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने की सूचना पर लक्सर कोतवाल अमरचंद शर्मा ने सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, रायसी चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट, सिपाही दरबार सिंह और अरविंद की टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए। टीम ने छापा मारकर नगला खुर्द निवासी रिजवान को दबोच लिया। उसके पास से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलवाकर मांस का सैंपल सील कराने के बाद बाकी को वहीं दफना दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।