उत्तराखण्डमुख्य समाचार

युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज

रुड़की। भुरनी खतीरपुर गांव निवासी मोमिन का पुत्र सुहैल 27 अगस्त की शाम घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। कई दिन से परिजन खुद ही युवक की तलाश में लगे रहे लेकिन सुहैल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मोमिन ने लक्सर कोतवाली में इसकी तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि युवक का डाटा जिला और राज्य के क्राइम रिकार्ड ब्यूरो को भेजा गया है। हल्के के दरोगा अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।