एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष बनने पर वर्मा का स्वागत किया
हरिद्वार। भीमगोड़ा निवासी याज्ञिक वर्मा को एनएसयूआई का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मायापुर स्थित भवन में कांग्रेसियों ने याज्ञिक वर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने वर्मा को बधाई देते हुए कहा उनकी नियुक्ति से छात्रों के संघर्ष को बल मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि आज देश में छात्रों को गलत इतिहास की जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है। इस ओर भी एनएसयूआई को बड़े संघर्ष के लिए तत्पर रहना होगा। याज्ञिक वर्मा ने प्रदेश प्रभारी एनएसयूआई और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, मनीष गुप्ता, सोनू शर्मा, ईशू कुमार, मोनू कुमार, शुभम जोशी आदि शामिल रहे।
