उत्तराखण्डमुख्य समाचार

स्मैक तस्करी के आरोप में बाइक सवार गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने गश्त के दौरान की गई चेकिंग में एक बाइक सवार को रोककर चेकिंग की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शिकारपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 6.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह लक्सर निवासी छोटा नामक व्यक्ति से स्मैक लेकर आता है तथा क्षेत्र में सप्लाई करता है। युवक ने अपना नाम साजिद निवासी मोहल्ला बाहर किला लंढौरा बताया। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी द्वारा जिस लक्सर निवासी युवक के बारे में पुलिस को बताया गया है उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।