उत्तराखण्डमुख्य समाचार

जिला ब्लड बैंक में नहीं खत्म हो रहा रक्त कमी का संकट

हरिद्वार। जिला ब्लड बैंक में रक्त का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान समय में ओ निगेटिव ग्रुप और एबी निगेटिव ग्रुप का खून खत्म हो चुका है। जबकि बी निगेटिव ग्रुप का खून दो यूनिट और ए निगेटिव ग्रुप का खून तीन यूनिट ही ब्लड बैंक में उपलब्ध है। अन्य कई ब्लड ग्रुपों का रक्त भी खत्म होने के कगार पर है। जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रविंद्र चौहान ने बताया कि एबी निगेटिव और ओ निगेटिव ग्रुप के रक्त की यूनिट खत्म हो चुकी है। जिला ब्लड बैंक में वर्तमान में मात्र 120 यूनिट रक्त ही शेष है।