पालिकाध्यक्ष ने सड़क, हैंडपंप और सोलर लाइट के कार्यों का किया शुभारंभ
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिकनगर के पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने 50 दिन 150 काम कार्यक्रम के अंतर्गत सुभाष नगर में गली नं. डी-3, डी-6, सी-1, सी-2, बी-8 की आंतरिक सड़कें और वार्ड नं. 8, 9 तथा10 में हैंड पंप और सोलर लाईट, वार्ड 11 में सोलर लाईट के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद बबीता देवी, अरूणा देवी, राधेश्याम कुशवाह, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुजर, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, रितु ठाकुर, मंडल मंत्री दीपक नेगी, अनिल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, महामंत्री वेदांत चौहान, निर्मला चिल्लवाल, सोनू सैनी, हन्नी सिंह आदि उपस्थित रहे।
