कांवड़िए की बुलेट चोरी
रुड़की। हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य को लौट रहे एक कांवड़िये की बुलेट चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
न्यू माधो नगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी नरेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई को वह अपनी बुलेट लेकर सहारनपुर से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिया आया था। इसी दौरान उसने वापस लौटते समय अपनी बुलेट को धनौरी के पास चाय की दुकान के पास रोका। चाय पीने के बाद वापस लौटा तो वहां से उसकी बुलेट गायब मिली। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
