नैनीताल में धूमधाम से मना दलाई लामा का जन्मदिन
नैनीताल। गुरुवार को बौद्ध समुदाय के लोगों ने धर्मगुरु दलाई लामा का 88वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में पूजा अर्चना की गई। साथ ही दलाई लामा की लंबी उम्र व विश्व शांति की कामना की गई। तिब्बती समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। तिब्बतीयन मेमोरियल के अध्यक्ष सिंग टोकिल ने बताया कि दलाई लामा की लंबी उम्र की कामना के लिए दो झंडे लगाए। केक काटकर उनकी जन्मदिन मनाया गया। अगले दो दिनों तक यहां कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नैनीताल का तिब्बती बाजार भी बंद रहेगी। इस अवसर पर बौद्ध समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
