गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
रुडकी। भगवानपुर के सिकरोढ़ा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सामान व एक कार जलकर राख हो गई। गोदाम के स्वामी इस्लाम उर्फ कल्लू ने बताया कि उसके गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल को दी। सूचना पाकर दमकल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक गोदाम में रखा प्लास्टिक व अन्य सामान के साथ-साथ गोदाम में खड़ी अल्टो कार भी जलकर राख हो गई। इस्लाम ने बताया कि आग लगने से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।
