सीमेंट बनाने का नकली माल कंपनी पहुंचाया
रुड़की। सीमेंट बनाने के लिए कच्चा माल रास्ते में बदल दिया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुधियाना निवासी हरशरणजीत ने भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी नागौर में चल रही कंपनी से अप्रैल में सीमेंट बनाने वाला कच्चा माल लेकर एक ट्रक भगवानपुर की सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री के लिए रवाना हुआ था। आरोप है कि ट्रक स्वामी और चालक ने छल कपट, धोखाधड़ी कर कच्चे माल को रास्ते में गायब कर दिया। साथ ही नकली कच्चे माल को सीमेंट बनाने वाली कंपनी में सप्लाई कर दिया।
