उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कोचिंग संस्थान का ताला तोड़ लेपटॉप-मोबाइल फोन व नकदी चोरी

हरिद्वार। एक कोचिंग संस्थान का ताला चटकाकर लेपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी उड़ा ली गई। संस्थान संचालिका ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी है। क्षेत्र की पॉश कालोनी गोविंदपुरी निवासी सराहा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका कोचिंग संस्थान है। वह 5 मई को किसी कार्य से शहर से बाहर गई थी। इसी दौरान कोचिंग संस्थान का ताला तोड़कर एक मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, पांच हजार की नकदी चोरी कर ली गई। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।