भाजपा महिला मोर्चा ने देखी फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’
देहरादून
भारतीय जनता पार्टी प्रेमनगर कांवली मंडल की अध्यक्ष अंजू बिष्ट के नेतृत्व में मंडल की महिला मोर्चा के साथ मिलकर फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’ देखी और लोगों से फिल्म को देखने की अपील की गई। इस अवसर पर अंजू बिष्ट ने बताया कि फिल्म द केरला स्टोरी के लिए में खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस अवसर पर अंजू बिष्ट ने अपनी महिला मोर्चा के साथ यह फिल्म देखी। इस अवसर पर फिल्म द केरला स्टोरी को देखने के बाद मंडल अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। इस अवसर पर फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर अंजू बिष्ट ने कहा कि मानवता के खिलाफ अघोषित आतंकवाद का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद यह फिल्म लव जिहाद के प्रति पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री रुकमणी ने कहा कि हर सभ्य नागरिक और समाज को इस विकृति के प्रति जागरूक होना होगा। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि फिल्म निर्माता सराहनीय एवं साहसिक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार ने लव जिहाद जैसी विकृति के खिलाफ कानून बनाकर इसे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
