मनोरंजन

सलमान की ईद पार्टी में नहीं पहुंुची कैटरीना

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा ने मंगलवार को ईद की पार्टी होस्ट की, जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं, जिसमें कंगना रनौत, रणवीर सिंह, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शहनाज गिल समेत कई स्टार्स नजर आए, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस पार्टी में कैटरीना कैफ नजर नहीं आईं। ईद के मौके पर कैटरीना मुंबई में मौजूद ही नहीं थी। वह पति विक्की कौशल के साथ दिल्ली में थी जहां पर वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शायद यही वजह होगी वह सलमान खान की ईद की पार्टी में शरीक नहीं हो पाई।
कैटरीना कैफ की सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वह पिछले कई सालों से ईद पार्टी में शिरकत करती नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार वह पार्टी में नहीं दिखाई दीं। कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें भूत पुलिस, टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस शामिल हैं। कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ सलमान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी थीं। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो वह कुछ समय पहले सारा अली खान के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर में फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आए थे।