उत्तराखण्डमुख्य समाचार

भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व उन्हें प्रमोट करने में जुटी सरकारः सुराज सेवादल

देहरादून

सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा है कि एक तरफ से राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करती है तो दूसरी ओर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों की गोपनीय जांच करवा क्लीन चिट देकर भ्रष्ट अधिकारियों को आईएएस प्रमोट करने के लिए सिफारिश करती है। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ये कैसी दोहरी नीति है इस दोहरी नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता गरीब, मध्यम वर्गीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है भाजपा सरकार केवल निम्न तबके के लोगों लेखपाल, पटवारी, सिपाहियों को ही जेल भेज सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो रामविलास यादव जेल चला गया और अभी तक जमानत भी नहीं मिली अन्यथा उत्तराखंड में भाजपा सरकार समाजवादी की नीतियों पर चल रही है और भय, आतंक, गुंडाराज, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन धर्म सीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि एससीएस ऑफिसर निधि यादव की विजिलेंस जांच में बेहद ईमानदार अधिकारी केके वीके ने स्पष्ट रूप से रिपोर्ट प्रेषित कर दी कि निधि यादव के पास आय से अधिक संपत्ति है तो गृह विभाग ने खुली जांच क्यों नहीं दी? क्यों सरकार एससीएस ऑफिसर निधि यादव को बचाकर आईएएस बनाने पर लगी हुई है? उन्होंने कहा कि क्या मजबूरी है सरकार की क्या यह समाजवादी पार्टी के दबाव में नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कौन सा माफिया सरकार के लोगों पर दबाव बना रहा है इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा जैसे कांड इन्हीं लोगों की देन है, और अभी भी यह पूरे मातृशक्ति के अपमान में लगे हैं। कभी यौन शोषण कर कभी महिलाओं पर झूठ मुकदमें लिखवाकर अगर जल्द सरकार ने निधि यादव व अनिल यादव के ऊपर सख्त कारवाई नहीं की गई तो सुराज सेवा दल प्रदेशव्यापी आन्दोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर सुराज सेवादल के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।