उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पांच पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसओजी व पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सुरेश पुत्र त्रिलोक राम निवासी ग्राम बदियाकोट को पांच पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।