उत्तराखण्डमुख्य समाचार

हल्द्वानी स्पोर्टस एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोर्टस एसोसिएशन के सदस्यों ने अतंरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ियों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। हल्द्वानी स्पोर्टस एसोसिएशन के सदस्यों ने बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन कर अतंरराष्ट्रीय कुशती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह को हटाने की मांग की। इस दौरान नवीन वर्मा, मोहन बोरा, गोपाल बेलवाल, लोकेश नेगी, ललित बेलवाल, हेमंत पाठक समेत कई मौजूद रहे।