वाई-20 चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक में स्थित गांधी इंटर कॉलेज में भारत को मिली ग्लोबल-20 की अध्यक्ष के तहत वाई-20 चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रेम सिंह धामी प्रवक्ता भूगोल विभाग ने जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना विषय पर छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक राजन चंद्र जोशी ने कहा हम सब गौरवशाली है कि भारत को स्वाधीनता के 75 वर्षों बाद जी-20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रदेश सयोंजक नीरज पंत ने कहा कि आज पूरे देश में छोटे-छोटे स्थानों पर चौपाल के माध्यम से जी-20 के विषय में लोगों तक जागरूकता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यहां वाई-20 चौपाल कार्यक्रम के प्रदेश सयोजक नीरज पंत, जिला मीडिया प्रभारी चंदन सिंह मेहता, युवामोर्चा अध्यक्ष दयाल पांडे, राकेश भट्ट, ग्राम प्रधान मेलकांडे प्रकाश पांडे, हेम पांडे आदि मौजूद रहे।
