Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्ड

शिविर लगाकर यूडीआईडी कार्ड बनाए

 

रुड़की

समाज कल्याण विभाग ने पालिका के सभागार में शिविर लगाकर तीस दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए। तीस से अधिक लोग दिव्यांग अपना प्रमाणपत्र बनवाने शिविर में पहुंच गए लेकिन उन्हें को निराश लौटना पड़ा। समाज कल्याण विभाग की ओर से सीमली में पालिका के सभागार में शिविर लगाया गया। पालिका के अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने इसका उदघाटन किया। कहा कि दिव्यांग भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। वे खुद को सामान्य लोगों की तुलना में कभी कमतर न समझें।
सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा और मांगेराम ने यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगों का पंजीकरण किया। इसके बाद उनके यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। उधर, दिव्यांगों के लिए शिविर लगाए जाने की जानकारी मिलने पर नगर और आसपास के देहात क्षेत्र के कई लोग दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच गए। कई अभिभावक भी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने की उम्मीद में अपने दिव्यांग बच्चों को लेकर शिविर में आए। एडीओ संध्या शर्मा ने बताया कि शिविर में तीस दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी कार्ड बनाकर दिए गए हैं।