उत्तर प्रदेश

मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद में कुरान ए पाक की तिलावत के साथ जलसे का आगाज

रिपोर्ट:शाहरुख मलिक,अरमान खान

  • शेरकोट।नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद की ओर से बिती रात कुरान ए पाक की तिलावत के साथ जलसे का आगाज किया गया।जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती अशरफ अस देवबन्द ने कहा कि पूरी दुनिया के निजाम अल्लाह के हाथ मे हैं यूरोप अमेरिका ओर अन्य देश जो अपनी मेडिकल सुविधाओ पर नाज करता है कोरोना की एक लहर से तङपते नजर आने लगे थे पूरी दुनिया मे लोगो को सांसे बचाने को आक्सीजन की कमी से जूझते हुए देखा गया हैं।सारी कायनात का मालिक अल्लाह हैं। जब जब खुदा को नजर अंदाज करने की कोशिश की जाती हैं अल्लाह अपने होने का अहसास कराते हैं हमे अल्लाह ओर अल्लाह के रसूल के बताये मार्ग पर चलते हुए लोगो की मदद करनी चाहिए उन्हें कहा कि अल्लाह सुप्रीम पावर हैं उस के घर सब का हिसाब होगा।हमारे नेक कार्य ओर बुरे कार्य हमे बचाने ओर फसाने का काम करेंगे। जलसे को मोलाना शफीक अहमद अफजलगढ़, कारी शरियत मानियावाला आदि ने भी खिताब किय। इस दौरान मदरसे के 28 छात्रो को कुरान हिफ्ज मुकम्मल होने पर दस्तारबंदी की गई तथा सनद देकर सम्मानित किया गया जलसे की सदारत शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद जकी़, एजाज़ खान व निजामत मुफ्ती दानिश ने की। देश दुनिया मैं अमनो अमान कायम रहने के लिए दुआ कराकर जलसे का समापन हुआ। इस दौरान जामा मस्जिद जनरल सेक्रेटरी काजी शमीमुल हसन सपा नेता हाजी मो.अहसान ,कारी शहजाद, अब्दुल रऊफ, गुफरान राजा, अफजाल फरीदी ,मुशर्रफ फरीदी, मोलाना शाहिद चांद अहमद, शाहिद सलमानी आदि मौजूद रहे